Welcome on the website of VMS ACADEMY , 1st FLOOR ANJUSHREE COMPLEX ,EAST JAIL ROAD PLAZA CHOWK ,RANCHI 834001, JHARKHAND                  पिकासा वेब एलबम से कैसे अपलोड करें फोटो                  कंप्यूटर के बारे में 50 रोचक तथ्य - Top 50 Random Fun Facts about computer                  Chipset क्या है? इंम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स Chipset के बारे में                  Google chrome (गूगल क्रोम) में करें चोरी से ब्राउज                  फेसबुक वीडियो को डाउनलोड कैसे करे?                  9 गजब के रोचक फैक्‍ट व्हाट्सएप्प के बारे में - 9 Interesting Amazing Fact About WhatsApp                  गूगल क्रोम में incognito mode क्या है जानियें                  विंडोज में फ़ाइलों के कन्‍टेन्‍ट को सर्च कैसे करे? और यह आपके लिए जरूरी क्‍यो है?                  31+ कीबोर्ड शॉर्टकट, जो बनाए आपकी इंटरनेट ब्राउज़िंग को फ़ास्ट (Learn Internet Browsing Keyboard Shortcut In Hindi)                  कम्प्यूटर के बारे में प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - computer questions for competitive exams                  पिक्चर्स को पेंसिल स्केच या कार्टून में ऑनलाइन कैसे रूपांतरित करें?                  एक क्लिक के साथ कम्युटर की गति कैसे बढ़ाए?                  कंप्यूटर सॉफ्टवेयर                  डेटा कैसे लॉस्‍ट होता है? डाटा रिकवरी क्या है? और यह कैसे काम करता है?                  FOSS क्या है और इसके उद्देश्य आईये जानतें है                  कीबोर्ड से माउस पॉइंटर को कैसे मूव करें और क्लिक कैसे करें?                  कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer functions)                  जिओ 4G VoLTE क्‍या है - What Is Jio 4g VoLTE                  What is computer virus ? कंप्यूटर वायरस क्या है .. ?                  विंडोज 7 के उपयुक्‍त शॉर्टकटस् जिन्‍हे आपको याद रखने की जरुरत है                 

VMS ACADEMY



IT World Article

क्यों कई कंप्यूटर्स में A या B के बजाय “C” डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर होता हैं?

जब आप विंडोज में My Computer ओपन करते हैं, तब आपको क्‍या दिखता हैं। क्‍या आपके पीसी के विंडोज के एक्‍सप्‍लोरर की विंडो कुछ इसी तरह से दिखती हैं?

यदि आप उन यूजर्स में से एक हैं जो विंडोज के डिफॉल्ट को बदलने से परहेज करते हैं और आप विंडोज की डिफॉल्ट फैक्ट्री सेटिंग्स के साथ कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने ध्यान दिया होगा की आपके पीसी के हार्ड ड्राइव लेटर्स ‘C’ से स्‍टार्ट होते हैं।

इसके साथ ही क्‍या यह बात आपके ध्‍यान में आई हैं की लगभग सभी विंडोज पीसी में ड्राइव लेटर्स ‘C’ से स्‍टार्ट होते हैं। इसके बाद अन्‍य पार्टिशन्स को D, E.. लेटर्स होते हैं (आपके पीसी में पार्टिशन्स की संख्या के आधार पर)।

जब भी हार्ड डिस्‍क पर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्‍टॉल होती हैं, तब वह सबसे पहले ड्राइव लेटर ‘C’ पर ही इंस्‍टॉल होती हैं। लकिन क्‍यों? क्यों एमएस विंडोज कंप्यूटर में डिफ़ॉल्ट ड्राइव, ‘A’ के बजाय ‘C’ ड्राइव होता हैं? इसके आगे के सभी ड्राइव को D, E…. के लेटर्स दिए जाते हैं। यदि आप यूएसबी ड्राइव प्लग करते हैं, तो उन्हें F ड्राइव लेटर मिलता हैं। तो A और B लेटर्स क्‍यों नहीं?

ऐसा क्यों है? ‘A’ के ​​बजाय ‘C’ को डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर क्यों है? जबकि ‘A’ को डिफ़ॉल्ट ड्राइव रखना ज्‍यादा सेंस की बात लगती हैं?

जैसा कि यह पता चला है, इस ‘C’ के वर्चस्व के पीछे एक दिलचस्प कारण है …

आप थोड़ा आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि हार्ड डिस्क ड्राइव, जो इन दिनों कंप्यूटरों में इंस्‍टॉल हैं, और कंप्‍यूटर का बेसिक स्‍टोरेज युनिट हैं, वस्तुतः 1980 के दशक के अंत तक कम्प्यूटर में मौजूद नहीं था।

हालांकि 1950 के दशक के बाद से हार्ड डिस्क अपनी प्राथमिक स्‍टेज पर थे, लेकिन उनकी ऊंची कीमतों के कारण वे कंप्यूटर सिस्टम का एक स्‍टैंडर्ड/अनिवार्य हिस्सा नहीं थे।

प्रारंभ में पीसी, आम तौर पर ज्‍यादा खर्चे के कारण इंटरनल स्‍टोरेज डिवाइसेस के साथ नहीं आते थे। इसके बजाय, उनमें आम तौर पर “फ्लॉपी डिस्क” रीडर थे, जो 5 1/4 ” फ्लॉपी डिस्क को रिड करते थे। एमएस-डॉस और कुछ अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम में इनका लेबल “A” हुआ करता था। कुछ सिस्‍टम दो ऐसी फ्लॉपी डिस्क ड्राइव के साथ आते थे, जिनमें दूसरे रीडर का लेबल “B” होता था। जब 3.5 “फ्लॉपी डिस्क को सामान्यतः एड किया जाने लगा, तब “A” और “B” लेबल को दोनों फ्लॉपी ड्राइव के लिए इस्‍तेमाल किया जाने लगा।

जब 1980 के दशक के बाद के हार्ड डिस्क ड्राइव का इस्‍तेमाल किया जाने लगा, तब वे अधिकांश पीसी के लिए एक स्‍टैंडर्ड बन गए। लेकिन जबकि पहले दो लेटर्स “A” और “B” का पहले से ही इन फ्लॉपी ड्राइव के लिए इस्तेमाल किया गया था, तो उन्‍होने लाजिकली इस तीसरे स्टोरेज डिवाइस को “C” लेबल दिया।

समय बदल गया और आखिरकार, फ्लॉपी डिस्क ड्राइव पूरी तरह से कंप्यूटर से हटा दिए गए, लेकिन किसी तरह “C” लेबल हार्ड डिस्क ड्राइव के साथ फंस गया।

यही वजह हैं की, अधिकांश विंडोज कंप्यूटर में हार्ड ड्राइव का पहला पार्टीशन का लेटर “C” रहता हैं।

इसके बावजूद भी आज भी कुछ सिस्‍टम में अभी भी फ्लॉपी डिस्क ड्राइव हैं, और उनके लेबल “A” और “B” हैं। लेकिन अधिकांश विंडोज कंप्यूटर में अब फ्लॉपी डिस्क ड्राइव का इस्‍तेमाल नहीं होता। बेशक, विंडोज का यह डिफ़ॉल्ट “C” लेबल कोई पत्थर की लकीर नहीं हैं, और आप इसे आसानी से बदल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पीसी पर एडमिनिस्ट्रेटिव राइट्स चाहिए।

सम्बंधित आर्टिकल



सबसे ज्यादा देखा गया



लेटेस्ट पोस्ट